भारत के कृतिम बुद्धिमत्ता शासन दिशा-निर्देश (ए0आई0गवर्नेन्स गाइडलाइन्स)क्या हैं

कृतिम बुद्धिमत्ता शासन दिशा-निर्देश अथवा ए0आई0 गवर्नेन्स गाइडलाइन्स से तात्पर्य ऐसे सिद्धान्तों से है, जिनके आधार पर भारत में ए0आई0 के विकास व प्रयोग को संचालित किया जायेगा . इन दिशा-निर्देशों का प्रकाशन पहली बार भारत सरकार के इलेक्टानिक्स तथा सूचना मंत्रालय द्वारा 5 नवम्बर, 2025 को जारी किया गया था. इन दिशा-निर्देशों को भारत के इडिया ए0आई0 मिशन के अन्तर्गत जारी किया गया है.

इन दिशा-निर्देशों में निम्न सात सिद्धान्त शामिल हैं-

  1. लोक विश्वास ए0आई0 की नीव के रूप में, अर्थात ए0 आई0 का विकास इस रूप में किया जायेगा कि उसमें जनता का विश्वास बना रहे.
  2. मानव-क्रेन्दित ए0आई0, अर्थात ए0 आई0 के विकास व प्रयोग में मानव हित क्रेन्द्र में होगा.
  3. प्रतिबन्धों से ज्यादा नवाचार को प्राथमिकता, अर्थात ए0 आई के विकास में सरकार प्रितबन्धों के सथान पर नावाचार को प्रज्ञथिमकता प्रदान करेगी.
  4. समतापूर्ण तथा न्यायसंगत, अर्थात ए0 आई0 को विकास तथा प्रयोग समतापूर्ण तथा स्भी के लिये न्यायसंगत होगा. एव आई0 का प्रयोग समावेशी होगा, जिसमें सभी को लाभ मिल सके.
  5. जिम्मेदारी, अर्थात ए0 आई0 के विकास तथा प्रयोग में प्रतयेक स्तर पर जिम्मेदारी का समावेश किया जायेगा.
  6. ए0आई0 के डिजाइन की समझ, अर्थात ए0 आई 0 का विकास तथा प्रयोग सरल तरीके से किया जायेगा, जिसे आम व्यक्ति आसानी से समझ सके.
  7. सुरक्षा, लोचशीलता तथा पर्यावरण के लिये टिकाउ, अर्थात ए0 आई0 का प्रयोग सुरक्षित होगा तथा इसमें पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जायेगा. उल्लेखनीय है कि ए0 आई के विकास में अत्यधिक इनर्जी व जल संशाधनों की आवश्यकता होती है, जो पर्यावरण के लिये हानिकारका हो सकते है.

उल्लेखनीय है कि भारत ने अमेिरका तथा चीन की ए0 आई0 नीतियों के बीच का रास्ता अपनाया है. अमेरिका ने ए0 आई0 के िवाकस के लिये मुक्त बाजार का माडल अपनाया है, जिसमें ए0 आई के विकास तथा उपयोग में सरकार का कोई नियंत्रण नही है. वहीं दूसरी ओर चीन ने सरकार के पूरे नियंत्रण में ए0 आई0 के विकास की नीति को आपनाया है. भारत की नीति इन दोनो के बीच सुरक्षित व मानव-क्रेन्दित ए0 आई0 के विकास की है, जिसमें कतिपय आवश्यंयक नियंत्रण आवश्यक होंगे. इसीलिये उक्त सात दिशा- निर्देंश जारी किये गये हैं.

भारत ने मार्च 2024 में देश में ए0 आई0 के विकास के लिये इण्डिया ए0आई0 मिशन लागू किया था. इस मिशन के अन्तर्गत सरकार के सहयोग से ए0 आई0 की क्षमता, शोध, नवाचार तथा प्रशिक्षण व कुशलता को बढावा देना है.

Leave a Reply

Discover more from PSIR Simplified

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading