सितम्बर 2026 में चीन के राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा का निष्कर्ष क्या है? इस यात्रा से भारत कैसे प्रभावित है?

4 min read

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23-25 सितम्बर 2026 को तीन दिन की अमेरिका की राजकीय यात्रा की है। इस यात्रा के दौरान शी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कई विवादास्पद मुद्दों जैसे व्यापार, ए0 आई0, बाजार की पहुंच, ताइवान आदि पर विचार-विमर्श हुआ है। यह दोनो नेताओं की तीसरी मुलाकात थी। इसके पहले दोनो नेता अक्टूबर 2025 में एपेक (ए0 पी0 इ0 सी0) सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में,  तथा ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान मई 2026 में बीजिंग में मिले थे।

शी की वर्तमान अमेरिका यात्रा का आउटकम

शी की वर्तमान अमेरिका यात्रा प्रदर्शन में अधिक लेकिन परिणामें में कम कही जा सकती है। ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति की हवाई अड्डे पर अगवानी की तथा उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। दोनों पक्ष आठ-सूत्रीय सहमति पर सहमत हुए, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों का उल्लेख  नीचे किया गया है:

  1. व्यापार के मामले में दोनो देशों ने बुसान मे अक्टूबर 2025 में हुये अस्थाई समझौते को केवल दो माह अर्थात 10 जनवरी 2027 तक के लिये बढ़ा दिया है। यह समझौता 10 नवम्बर 2026 को समाप्त को रहा था। इस समझैाते में अमेरिका इस बात के लिये राजी हुआ था कि वह चीन पर लगाये गये बढ़े हुये व्यापार शुल्क को कम करेगा। दूसरी तरफ चीन इस बात के सहमत हुआ था कि वह अमेरिका से सोयाबीन खरीदेगा,  दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर प्रतिबन्ध हटायेगा तथा नशीली दवा फेन्टानिल में लगने वाले रासायनों के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगायेगा। इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष आपसी आधार पर 30 बिलियन डॉलर तक का टैरिफ कम करने पर सहमत हुए।
  2. ए0 आई0 के बारे में  दोनो के दृष्टिकोण मे मतभेद जारी रहा। अमेरिका ए0 आई 0 के विकास पर कोई प्रतिबन्ध नही लगाना चाहता है लेकिन चीन मानव नियंत्रित तथा सुरक्षित ए0 आई0 का पक्षधर है। हालाँकि, सहमति के तहत, दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।
  3. ईरान के मुद्दे पर, वे इस बात पर सहमत हुए कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे ईरान की भागीदारी के बिना इस सहमति को कैसे लागू करेंगे।
  4. ताइवान के बारे में दोनों के मतभेद जारी है। शी ने ताइवान के मामले में अमेरिका को सचेत होकर चलने की हिदायत दी है, लेकिन अमेरिका ने इस संबन्ध में कोई प्रतिबद्धता व्यक्त नही की है। हां इतना अवश्य है कि ट्रम्प ने मई की यात्रा के बाद ताइवान को दी जाने  वाली सैनिक सप्लाई पर रोक लगा दी है।
  5. दोनो के सामिरक दृष्टिकोण में भी अ्न्तर बना हुआ है। चीन जहां दोनों के संबन्धों में सामिरक स्थायित्व का समर्थक है वहीं अमेरिका  इसकी बजाय अस्थाई तौर पर मतभेदों के प्रबन्धन में अधिक रूचि ले रहा है।
  6. दोनो ने एक दूसरे के विरूद्ध  अपने मजबूत दांव को बचाकर रखा है। अमेरिका की ताकत सेमीकन्डक्टर तकनीकि में है तथा चीन की ताकत दुर्लभ धातुओं के प्रसंस्करण की क्षमता में निहित है। इसमें कोई बात नही बनी।
  7. अमेरिका के राष्ट्रपति ने मई में चीन की यात्रा के दौरान जी-2 समूह की धारणा का प्रतिपादन किया था जिसका निहतार्थ यह था कि चीन व अमेरिका विश्व की दो महाशक्तियां हैं तथा दोनो को मिलकर विश्व व्यवस्था का प्रबन्धन करना चाहिये।  लेकिन दोनो के बीच अविश्वास व मतभेदों की गहरी खाई के कारण जी-2 का विचार आगे नही बढ़ पाया है।

    शी की अमेरिका यात्रा भारत को कैसे प्रभावित करती है?

यद्यपि अमेरिका तथा चीन के सामिरक संबन्धों में बदलाव से ताईवान,  दक्षिण कोरिया तथा जापान आदि देश सीधे तौर से प्रभावित है, लेकिन भारत में दोनो के सामिरक संबन्धों में संभावित बदलाव से अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित है।

सबसे पहली बात तो यह कि ट्रम्प के बार-बार चीन के राष्ट्रपति से मिलने पर चीन के मनोबल में वृद्धि हो रही है। इससे हिन्द प्रशान्त क्षेत्र में भारत की सामरिक नीति प्रभावित हो सकती है। यद्यपि जी-2 का विचार अभी पारिपक्व है लेकिन यदि ट्रम्प की भारत के संबन्ध में अन्य नीतियों के आलोक इसे देखा जाये तो चीन के साथ अमेरिका की आंख—मिचौनी भारत की सामरिक स्थति को कमजोर करने वाली है। ट्रम्प ने गत एक साल में कई भारत विरोधी कार्य किये हैं- भारत के विरूद्ध पहले 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना तथा अब रूस से तेल खरीदने पर 100 प्रतिशत अतिरक्त शुल्क की धमकी देना, क्वाड को कमजोर करना, पाकिस्तान के साथ सामरिक व राजनीतिक संबन्ध मजबूत करना आदि। उक्त पूर्व नतियों के आलोक में अब चीन के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव के संभावित लक्षण कम से कम हिन्द -प्रशान्त क्षेत्र में भारत की सामिरक स्थिति को प्रभावित करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि अमेरिका भारत के दो विरोधियों-पाकिस्तान तथा चीन दोनो के साथ एक ही समय में अपने संबन्ध सुधारना चाहता है।

चित्र साभार- सन्डे गार्डियन

2 responses to “सितम्बर 2026 में चीन के राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा का निष्कर्ष क्या है? इस यात्रा से भारत कैसे प्रभावित है?”

  1. Reshma

    मेरा यह सोचना है कि अमेरिका और चीन के बीच यह कूटनीति नजदीकी चाहे वह ट्रैफिक में रहता हूं या जी – 2 की सुगबुगाहट भारत की स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी सामरिक स्वायत्तता के लिए एक बड़ा इम्तिहान है जब अमेरिका एक तरफ भारत के दोनों विरोधीयों चीन और पाकिस्तान के साथ एक ही समय में संबंध सुधारने की कोशिश करता है तो यह इंडो पैसिफिक क्षेत्र में भारत की स्थिति को परोक्ष रूप से कमजोर कर सकता है ऐसे में क्या भारत को अपनी विदेश नीति और QUAD की रणनीति में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

    सर मैंने यह ब्लॉग ध्यान से पढ़ा है जो बातें मुझे समझ में आई तो मैंने यह लिख दिया कमेंट में
    मैं यह जाना चाहती हूं कि आपका इस पर क्या विचार है।

    सर मैं आपसे यह जानना चाहती हूं कि अपने स्टूडेंट से लेकर पॉलिटिक्स प्रोफेसर तक पहुंचने का आपका सफर कैसा रहा यहां तक आने में अपने अपने डिसीजन किस तरह से लिए जब आपके सामने कोई बड़ी प्रॉब्लम आए तो आपने उसका सॉल्व कैसे किया
    कभी आपके मन में ऐसा ख्याल आया कि मुझे नहीं होगा।
    प्लीज सर मुझे आप अपने से जीवन के अनुभव से बताइए कि जब हम कोई डिसीजन लेते हैं तो हम उलझन में क्यों पड़ जाते हैं डिसीजन किस तरह लिया जाए।
    मैं सोचती हूं कि आपसे बेहतर मार्क दर्शन मुझे कोई नहीं दे सकता लेकिन दे सकते हैं आप उसे पड़ाव पर हैं जहां पर आपने उसे चीज को देखा है सोच है समझाएं आपको जीवन का हर तजुर्बा है।
    क्योंकि मैंने जीवन को अनुभव किया है और समझा है तो मेरे ख्याल से जीवन कितना अजीब है ना सर एक पल में खुश कर देती है एक पल में दुख कर देती है न शायद इसी का नाम जीवन है।
    मैं यह बात इसलिए साझा कर रही हूं कि मैं आपको जानती भी हूं।
    मेरा ड्रीम होलसेल बिजनेस करना है ग्रीन कोकोनट का हाथरस में क्योंकि मैंने रिसर्च किया है कि हाथरस में कोकोनट का कोई होलसेल बिजनेस नहीं है
    इसके लिए मैंने पूरी प्लानिंग भी कर लिया और सर्वे भी स्टार्ट कर दिया है।
    सर मेरी एज सिर्फ 20 साल की हूं मेरा गोल है कि मेरा कॉलेज खत्म होने से ही पहले मार्च अप्रैल के महीने में अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हूं।
    सर प्लीज मुझे मार्गदर्शन दीजिए और अपने जीवन से कुछ अनुभव साझा कीजिए ।

    1. यह बात सच है कि गत एक साल में ट्रम्प प्रशासन के दज्ञैरान भारत व अमेरिका के बीच तनाव के कई आर्थिक तथा राजनीतिक मामले उभरे हैं। इससे क्चाड भी कमजोर हुआ है। लेकिन अमेरिका के सहयेाग के बिना क्वाड में भारत बहुत कुद नही कर सकता है। लेकिन इसका मजलब यह नही है कि भारत इस संबन्ध में कुछ नही कर सकता है। भारत क्वाड के दो अन्य देषों जापान तथा आस्ट्रेलिया के साथ- इस क्षेत्र के अन्य प्रमुख देशों जैसे इन्डोनेसिया, न्यूजीलैंड तथा दक्षिण कोरिया के साथ सामरिक सहयेाग की नई पहल कर सकता है। जुलाई 2026 में मोदी की इन्डोनेसिया, आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड की शत्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की सहयोग की पहल की गई है। इसका तात्पर्य यह है कि भारत अमेरिका व क्वाड के बिना एक नये क्षेत्रीय समुद्री सहयेाग को मजबूत कर सकता है। अमेरिका के बिना भी ये देश भारत के साथ इस प्रकार के सहयेाग के इच्छुक है। लेकिन भारत अभी देखो व इन्तजार करो की नीति पर चल रहा है। लेकिन यह एक विकल्व अवश्य है।
      जहां तक आपके द्वारा मार्गदर्शन तथा अनुभव शेयर करने की बात कही गई हैश् उसमें मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि आपने इतने महत्वपूर्ण प्रश्न पर मेरे उपर विष्वास व्यक्त किया है। लकिन मुझे सन्देह कि मैं आपका मार्गदर्शन कर भी पाउंगा कि नही। फिर भी अपने अनुभवों के आधार पर मै इतना अवश्यक ह सकता हूं कि किसी काम में सफलता के लिये व्यक्ति में निम्न तीन बाते आवश्यक हैं-
      1. संकल्पित काम के प्रति रूचि, क्योंकि रूचि से ही उत्साह उत्प्न्न होात ळै जो उस काम मे हमे सफल बनाता है।
      2. मजबूत इच्छा शक्ति
      3. कठिन परिश्रम
      उक्त तीन बातों के हिसाब से यदि आपका को नया व्यवसाय ठीक लगता ळै तो उसे करने में कोई बाधा नही है। फिरभी अपनी उम्र व व्यवसाय की लागत के मद्दे नजर आपको अपने पैरेन्टस के साथ भी इस बात चर्चा कर लेना उचित होगा। मैं अपने संघर्षों की कहानी फिर कभी फुरसत में साझा करूंगा।
      धन्यवाद।

Leave a Reply