इस संबन्ध में सबसे पहले परमाणु नीति (Nuclear policy) तथा परमाणु सिद्धान्त (Nuclear Doctrine) अथवा डाक्ट्राइन को समझना आवश्यक है। परमाणु नीति का तात्पर्य परमाणु शक्ति के विकास, प्रत्येक प्रकार के प्रयोग तथा नियमन के संबन्ध में दृष्टिकोण से है। इस संबन्ध में कोई भी देश अपना दृष्टिकोण बना सकता है, भले ही उसने परमाणु शक्ति की क्षमता अर्जित की है अथवा नही। इसके विपरीत परमाणु सिद्धान्त का तात्पर्य परमाणु हथियारों के विकास, नियंत्रण व प्रयोग के मापदण्डों से है। परमाणु सिद्धान्त का निर्धारण उन्ही देशों द्वारा किया जाता है, जिनके पास परमाणु हथियार अथवा उनकी क्षमता होती है। इसीलिये भारत ने अपने परमाणु सिद्धान्त की घोषणा परमाणु हथियारों की क्षमाता अर्जित करने के बाद की है, जबकि भारत की परमाणु नीति 1950 के दशक से ही चली आ रही है।
भारत के परमाणु सिद्धान्त की विशेषतायें
भारत के परमाणु सिद्धान्त का पहला ड्राफट 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद अगस्त 1999 में तैयार किया गया था, लकिन उसे आधिकारिक तौर पर घोषित नही किया गया था।
भारत का आधिकारिक परमाणु सिद्धान्त मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति के अनुमोदन के बाद 4 जनवरी, 2003 को घोषित किया गया था। इस सिद्धान्त की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं-
- भारत परमाणु हथियारों के प्रयोग में नो फर्स्ट यूज (No First Use) के सिद्धान्त को अपनायेगा। इसका मतलब है कि भारत किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश के विरूद्ध संघर्ष में पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नही करेगा। अगर परमाणु शक्ति संपन्न देश पहले भारत के विरूद्ध परमाणु हथियारों का प्रयोग करता तो भारत बदले में उसके विरूद्ध परमाणु हथियारों का प्रयोग करने के लिये स्वतंत्र है।
- भारत संघर्ष में ऐसे देशों के विरूद्ध परमाणु हथियारों का प्रयोग कभी नही करेगा, जिनके पास परमाणु हथियार नही हैं।
- भारत जब बदले में परमाणु हथियारों का प्रयोग परमाणु शक्ति संपन्न देश के विरूद्ध करेगा तो वह व्यापक होगा तथा दूसरे देश के लिये घातक होगा। इसके लिये भारत न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता (Minimum Credible Nuclear Deterrence) का विकास करेगा। अतः भारत को अपने परमाणु हथयारों को इस प्रकार संयोजित करना है कि वे दूसरी बार के प्रयोग के लिये बचे रहें। इसीलिये भारत तीनों सेनाओं द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग की क्षमता का विकास कर रहा है। भारत ने हाल के वर्षेां में अरिहन्त, अरिघात तथा अरिदमन नामक तीन परमाणु पनडुब्बियों का विकास किया है, जिनमें परमाणु हथियारों को छुपाया जा सकता है तथा दूसरी बार में प्रयोग किया जा सकता है।
- यदि भारत के विरूद्ध जनसंहारक हथियारों (Weapons of Mass Destruction) जैसे रासायनिक अथवा जैविक हथियारों से पहले आक्रमण होता है, तो भारत बदलें में परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है। उल्लेखनीय है कि परमाणु हथियारों की तरह ही रासायनिक व जैविक हथियारों को भी नरसंहारक हथियार माना जाता है।
- भारत में परमाणु हथयारों के प्रयोग की कमान सेना के हाथ न होकर राजनीतिक नेतृत्व के हाथें में होगी। इसका तात्पर्य यह है कि परमाणु हथयारों के प्रयोग की अनुमति केवल मंत्रिमंडल अथवा प्रधानमंत्री द्वारा ही दी सकेगी।
- परमाणु हथियारों की क्षमता अर्जित करने के बाद भी भारत परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व का समर्थक है, जिसमें परमाणु हथयारों समाप्ति का सत्यापन किया सके तथा वह भेद-भावकारी न हो।
विश्लेषण
भारत के परमाणु सिद्धान्त का विश्लेषण पाकिस्तान व चीन के परमाणु हथियारों से उत्पन्न खतरे के आलोक में किया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का विकास चीन के सहयेाग से हुआ है तथा दोनो के बीच भारत के विरूद्ध सामरिक साझेदारी भी है। इन दोनो देशों के साथ भारत के तनाव निरन्तर बने हुये हैं।
चीन ने अपने परमाणु सिद्धान्त में नो फर्स्ट यूज के सिद्धानत को अपनाया है, लेकिन पाकिस्तान ने नो फर्स्ट यूज को नही अपनाया है। पाकिस्तान के परमाणु सिद्धान्त के अनुसार यदि पाकिस्तान की आधारभूत क्षमताओं के नष्ट होने का खतरा है अथवा एक राष्ट्र के उसके अस्तित्व को खतरा है तो तो वह पहले भी किसी देश के विरूद्ध परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है। ऐसे खतेरे का आंकलन पाकिस्तान द्वारा ही किया जाना है। अतः पाकिस्तान पहले भी परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है।
दूसरा, पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के प्रयोग का प्रभावी व अन्तिम नियंत्रण सेना के पास ही है।
तीसरा, यह संभावना भी है कि चीन कभी भी भारत के विरूद्ध परमाणु हथियारों का प्रयाग स्वयं न करके पाकिस्तान को ऐसा करने के लिये उकसा सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की नीतियों पर चीन का प्रभाव बना हुआ है।
अतः उक्त स्थिति में कम से कम पाकिस्तान के संबन्ध में भारत को अपने नो फर्स्ट यूज के सिद्धान्त पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध परमाणु ब्लैकमेल का प्रयास किया है। आरेषन सिन्दूर के समाय भी 2025 में पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध परमाणु ब्लैकमेल की नीति आपनाई थी।
अंग्रेजी में भारत के मूल सिद्धान्त का लिंक नीचे है-
https://archive.pib.gov.in/release02/lyr2003/rjan2003/04012003/r040120033.html
Leave a Reply